लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' फिल्म की डोनाल्ड ट्रंप ने भी की तारीफ, ट्वीट कर लिखा- Great 

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 21, 2020 23:30 IST

आनंद एल राय निर्मित और हितेश केवल्या निर्देशित 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' समलैंगिक कम्युनिटी पर आधारित फिल्म है। 

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में लीड रोल में आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार हैं। इसके अलावा गजराज राव और नीना गुप्ता भी हैं।डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटिश एक्टिविस्ट पीटर गैरी टैचेल के ट्वीट को रिट्वीट कर फिल्म के लिए ग्रेट लिखा था।

आयुष्मान खुराना और जितेंद्र सिंह स्टारर रोमांटिक कॉमेडी गे फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की तारीफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी की है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर लिखा है- Great! आनंद एल राय निर्मित और हितेश केवल्या निर्देशित 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' समलैंगिक कम्युनिटी पर आधारित फिल्म है। 

डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटिश एक्टिविस्ट पीटर गैरी टैचेल के ट्वीट को रिट्वीट कर फिल्म के लिए ग्रेट लिखा था। ब्रिटिश एक्टिविस्ट पीटर गैरी टैचेल ने शुभ मंगल ज्यादा सावधान को लेकर ट्वीट कर लिखा, बॉलीवुड की एक रोमांटिक कॉमेडी रिलीज हुई है। भारत में समलैंगिकता को वैध करने के बाद अब इस फिल्म के सहारे देश के बुजुर्ग लोगों को समलैंगिकता के प्रति जागरुक और जीतने की कोशिश की जा रही है। वाह। 

ट्रंप के ट्वीट के बाद पीटर ने फिर एक ट्वीट किया और लिखा,  मैं उम्मीद करता हूं कि ये प्रेसिडेंट ट्रंप के एलजीबीटी के मुद्दों को गंभीरता से लेने की शुरुआत है और उम्मीद है कि ये कोई पीआर स्टंट नहीं है। 

फिल्म में लीड रोल में आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार हैं। इसके अलावा गजराज राव और नीना गुप्ता भी हैं।

टॅग्स :आयुष्मान खुरानाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी