लाइव न्यूज़ :

जब डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'अहमदाबाद में मेरे से ज्यादा पीएम मोदी के लिए जुटे थे लोग, जब मैंने नाम लिया तो...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 25, 2020 13:07 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों पर व्यापक वार्ता हुई है। मोदी और ट्रंप द्विपक्षीय वार्ता करने के लिए हैदराबाद हाउस पहुंचे । दोनों नेताओं के बीच बातचीत का उद्देश्य भारत..अमेरिका वैश्विक साझेदारी को विस्तार देना है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी ने अपने निमंत्रण पर भारत आने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया अदा किया।ट्रंप ने कहा, 'मोटेरा में लाखों लोग मौजूद थे और हजारों अंदर आना चाहते थे।'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप का आज भारत में दूसरा दिन है। दोनों आज दिल्ली में हैं। हैदराबाद हाउस में ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई है। उसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा कहा, 'मैं इस शानदार स्वागत के लिए आपका आभारी हूं। मोटेरा में लाखों लोग इकट्ठा थे और आपका नाम लेते ही लोग खुश हो जाते थे, यह बहुत बड़ी बात है।' ट्रंप ने कहा, 'मोटेरा में लाखों लोग मौजूद थे और हजारों अंदर आना चाहते थे। ये सम्मान की बात। मुझसे भी ज्यादा लोग आपके (पीएम मोजी) लिए वहां थे। मैं जब भी आपका जिक्र कर रहा था, वे खुशी से चिल्ला रहे थे। 125 हजार लोग अंदर थे। हर बार जब मैंने आपका नाम लिया, तो उन्होंने बहुत अधिक खुशी दिखाई। यहां लोग आपको प्यार करते हैं'

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने निमंत्रण पर भारत आने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया अदा किया। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि पीएम मोदी बाद में मीडिया को बताएंगे कि दोनों के बीच रक्षा, व्यापार और दूसरे मुद्दों पर क्या बातचीत हुई।

अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में आयोजित ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने घोषणा की थी कि तीन अरब डॉलर कीमत के अत्याधुनिक सैन्य हेलीकॉप्टर और अन्य उपकरणों के लिए मंगलवार को समझौते किये जाएंगे। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, पुत्री इवांका, दामाद जेरेड कुश्नर और उनके प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी आये हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक संबंधों के बारे में कहा था कि अमेरिका भारत को दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ और कुछ शानदार सैन्य उपकरण उपलब्ध कराने को लेकर उत्सुक है।

ट्रंप ने कहा था , ‘‘हम अब तक के कुछ श्रेष्ठ उपकरण बनाते हैं: विमान, मिसाइलें, रॉकेट, पोत। हम अब भारत के साथ सौदा कर रहे हैं। इसमें उन्नत वायु रक्षा प्रणाली और सशस्त्र तथा बिना शस्त्र वाले एरियल व्हीकल शामिल हैं।’’ ट्रंप के उल्लेखित सौदे में भारत द्वारा अमेरिका से 24 एमएच..60 रोमियो हेलीकाप्टर की 2.6 अरब अमेरिकी डालर में खरीद शामिल है। एक अन्य सौदा छह एएच..64 ई अपाचे हेलीकाप्टर को लेकर है जो 80 करोड़ डालर का होगा। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया