लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की, कहा- 'चाय वाले से एक सफल नेता तक, सभी लोग इनसे प्यार करते हैं'

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 24, 2020 14:09 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज से दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये भारत का पहला दौरा है। डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी (अमेरिका फर्स्ट लेडी) मेलानिया ट्रंप भी होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने कहा, भारत में काफी सारी विविधताएं हैं लेकिन फिर भी यहां के लोगों की एकता विश्व में एक मिसाल हैट्रंप ने कहा, आज के बाद भारत हमेशा अमेरिका के दिल में रहेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में अपने भाषण की शुरुआत नमस्ते ट्रंप कहकर की है। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से हर कोई प्यार करता है। वह सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में एक सफल नेता हैं। उन्होंने एक चाय वाले से देश के सफल नेता तक का सफर तय किया है। लेकिन वह अंदर से उतने ही मजबूत हैं। 

ट्रंप ने कहा, आज के बाद भारत हमेशा अमेरिका के दिल में रहेगा। उन्होंने कहा,  पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। ट्रंप ने कहा, पीएम मोदी के एक चायवाला से भारत के पीएम तक का सफर तय किया। ट्रंप ने कहा, आप लोगों ने जो सम्मान दिया है, वह आज से हर अमेरिकियों के दिल में बना रहेगा। 

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, भारत में काफी सारी विविधताएं हैं लेकिन फिर भी यहां के लोगों की एकता विश्व में एक मिसाल है। ट्रंप ने अपने भाषण में  सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का भी जिक्र किया।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 5 महीने पहले अमेरिका ने टेक्सास में एक विशाल फुटबॉल स्टेडियम में आपके महान प्रधानमंत्री का स्वागत किया और आज भारत ने अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में हमारा स्वागत किया है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह