लाइव न्यूज़ :

विजिटर बुक में गांधी का उल्लेख नहीं किया डोनाल्ड ट्रंप ने, ट्विटर पर लोगों ने बराक ओबामा के संदेश शेयर किया

By भाषा | Updated: February 24, 2020 20:32 IST

भारत की अपनी पहली यात्रा के लिए सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ आश्रम गये। ट्रंप द्वारा संदेश में महात्मा गांधी का उल्लेख नहीं किये जाने पर लोगों ने ट्विटर पर हैरानी जतायी और उनके संदेश की तुलना पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के संदेश से की।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘मेरे अच्छे मित्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, इस शानदार यात्रा के लिये आपको धन्यवाद।’’ओबामा ने 2010 में दक्षिण मुंबई में मणि भवन का दौरा किया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा महात्मा गांधी का उल्लेख किये बिना साबरमती आश्रम में आगंतुक पुस्तिका में संदेश लिखे जाने पर ट्विटर पर कई लोगों ने हैरानी जताई है।

ट्रंप ने आगंतुक पुस्तिका में लिखा, ‘‘मेरे अच्छे मित्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, इस शानदार यात्रा के लिये आपको धन्यवाद।’’ भारत की अपनी पहली यात्रा के लिए सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ आश्रम गये। ट्रंप द्वारा संदेश में महात्मा गांधी का उल्लेख नहीं किये जाने पर लोगों ने ट्विटर पर हैरानी जतायी और उनके संदेश की तुलना पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के संदेश से की।

ओबामा ने 2010 में दक्षिण मुंबई में मणि भवन का दौरा किया था। गांधी ने मुंबई के मणि भवन में काफी समय तक निवास किया था। उन्होंने आगंतुक पुस्तिका में लिखा था, ‘‘क्योंकि मुझे गांधी के जीवन से जुड़े इस स्थल के दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ है, लिहाजा मैं आशा और प्रेरणा से भर उठा हूं। वह नायक हैं, सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए।’’

इसके पांच साल बाद जनवरी 2015 में, दिल्ली के राजघाट का दौरा करने के बाद ओबामा ने लिखा, ‘‘डा. मार्टिन लुथर किंग जूनियर ने जो कहा था, वह आज भी सही है कि गांधी की आत्मा भारत में आज भी जिंदा है। यह दुनिया को बहुत बड़ा उपहार है। सभी देश और लोग इसी तरह उनके प्रेम और शांति की भावना के साथ रहें।’’

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने आश्रम की आगंतुक पुस्तिका में ट्रंप के संदेश की तस्वीर को पोस्ट किया और कहा, ‘‘यह उस संदेश का एक स्नैपशॉट है जिसे किसी ने भेजा है। यह जाहिर तौर पर साबरमती में डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी है। महान महात्मा का कोई उल्लेख नहीं। क्या वह यह जानते भी हैं कि मोहनदास करमचंद गांधी कौन थे?’’

त्रिपुरा के पूर्व विधायक तापस डे ने ट्वीट किया, ‘‘साबरमती आश्रम की आगंतुक पुस्तिका में महात्मा गांधी जी का उल्लेख करने के बजाय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नरेन्द्र मोदी के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया।’’ ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले एक अन्य व्यक्ति मार्टिन जोसेफ ने ट्रंप के हस्तलेखन के बारे में ट्वीट किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप ने साबरमती की आगंतुक पुस्तिका में संदेश लिखा। अक्षर या तो बड़े अक्षरों में या छोटे अक्षरों में होने चाहिए लेकिन उन्होंने लिखने के लिए बेतरतीब ढंग से अक्षरों का इस्तेमाल किया। उन्हें अपनी हाई स्कूल व्याकरण कक्षाओं को फिर से दोहराना चाहिए। 

टॅग्स :दिल्लीअहमदाबादडोनाल्ड ट्रम्पडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रानरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन