लाइव न्यूज़ :

Dominos के सर्वर पर साइबर अटैक! 10 लाख भारतीयों के क्रेडिट कार्ड डिटेल सहित कई जानकारियों के लीक होने का दावा

By विनीत कुमार | Updated: April 20, 2021 08:48 IST

पिज्जा चेन ब्रांड Domino's ने इस बात से इनकार किया है कि उसके सर्वर से किसी की वित्तीय डिटेल या दूसरी जानकारी लीक हुई है। हालांकि, कंपनी ने माना है कि सेंधमारी की कोशिश हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसाइबर सिक्यूरिटी फर्म 'अंडर द ब्रीच' का दावा- Domino's के सर्वर से हैकर्स ने चुराए कई अहम डिटेल्सभारतीय लोगों के क्रेडिट कार्ड डिटेल सहित उनके नाम, फोन नंबर, पता आदि लीक होने का दावाDomino's के अनुसार हालांकि कंपनी अपने ग्राहकों की कोई वित्तीय जानकारी या क्रेडिट कार्ड डिटेल अपने पास नहीं रखती

पिज्जा चेन ब्रांड Domino's के सर्वर पर कथित साइबर अटैक के जरिए डाटा लीक की बात सामने आई है। इजयारल के साइबर सिक्यूरिटी फर्म 'अंडर द ब्रीच' (UTB) के अनुसार इस सेंधमारी के बाद कई भारतीय यूजर्स की महत्वपूर्ण जानकारियां लीक हुई हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार लीक हुए डाटाबेस में 18 करोड़ से ज्यादा ऑर्डर के डिटेल्स मौजूद हैं। साथ ही कई अहम जानकारियां जैसे नाम, फोन नंबर, ईमेल एड्रेस और क्रेडिट कार्ड तक के डिटेल्स शामिल हैं। 

रिपोर्ट्स के अनुसार 10 लाख से ज्यादा लोगों की ये जानकारियां डार्क वेब पर बिक्री के लिए मौजूद हैं। डोमिनोज की पैरेंट कंपनी जूबिलांट फूड वर्क्स ने भी इस कथित सेंधमारी से इनकार नहीं किया है लेकिन उसका कहना है कि कोई वित्तीय डाटा लीक नहीं हुआ है।

जूबिलांट फूडवर्क्स के अनुसार हाल में सिक्यूरिटी में सेंध मारने की कोशिश की गई थी। कंपनी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति का वित्तीय डाटा लीक नहीं हुआ है और इस घटना की वजह से किसी भी तरह से कंपनी के कामकाज या बिजनेस पर प्रभाव भी नहीं पड़ा। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के तहत कंपनी ने कहा, 'अपनी नीतियों के तहत हम ग्राहकों की वित्तीय जानकारी या उनके क्रेडिट कार्ड डाटा को नहीं रखते हैं इसलिए ऐसी कोई जानकारी लीक नहीं हुई है।'

कंपनी के अनुसार पूरे मामले की वो भी जांच कर रहे हैं और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूर कदम उठाए गए हैं। 

दरअसल, 'UTB प्रमुख एलन गल ने सबसे पहले ट्वीट करके इस डाटा लीक के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने दावा किया था इस डाटा का साइज करीब 13 टीबी है और इस लीक में 10 लाख क्रेडिट कार्ड की जानकारी और 18 करोड़ ऑर्डर की पूरी डीटेल है।'

एलन गल ने ये भी कहा था हैकर्स इस डाटा को बेचने के लिए 4 करोड़ रुपये से अधिक की मांग कर रहे हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव