लाइव न्यूज़ :

चोकसी की बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका पर डोमिनिका उच्च न्यायालय में सुनवाई स्थगित

By भाषा | Updated: June 3, 2021 23:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून डोमिनिका के उच्च न्यायालय ने हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की ओर से दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई बृहस्पतिवार को स्थगित कर दी।

स्थानीय मीडिया प्रतिष्ठान एंटीगुआ न्यूज रूम ने बताया कि न्यायमूर्ति बर्नी स्टीफेंसन दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले में अगली सुनवाई की तारीख तय करेंगे।

मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हुई। उस दौरान प्रदर्शनकारियों का एक समूह रोसेयू स्थित उच्च न्यायालय की इमारत के सामने प्रदर्शन कर रहा था और उनके हाथों में तख्तियां थीं। वे मामले की सच्चाई बताने की मांग कर रहे थे।

कई तख्तियों पर लिखा था, ‘‘चोकसी को डोमिनिका कौन लाया?’’

उच्च न्यायालय चोकसी के वकीलों द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका पर सुनवाई कर रहा है।

चोकसी हजारों करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरमाणु ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के साथ जवाबदेही भी जरूरी

पूजा पाठPanchang 20 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 20 December 2025: आज ये चार राशि के लोग बेहद भाग्यशाली, चौतरफा प्राप्त होंगी खुशियां

कारोबारखाद्य सब्सिडी बढ़ी, नहीं घटी किसानों की चिंता

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल

भारत अधिक खबरें

भारतअपनी गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट कैसे बनाएं? जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची