लाइव न्यूज़ :

98000 से अधिक कश्मीरी प्रवासियों को जून के आखिर तक जारी किया गया आवास प्रमाणपत्र

By भाषा | Updated: August 13, 2021 21:26 IST

Open in App

जम्मू, 13 अगस्त जून के आखिर तक 98600 कश्मीरी प्रवासियों को आवास प्रमाणपत्र दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ब्योरा देते हुए अधिकारियों ने बताया कि कश्मीरी पंडितों को 90,430 आवास प्रमाणपत्र जारी किये गये जबकि विस्थापित कश्मीरियों के 2340 परिवारों को नये प्रवासी के तौर पर पंजीकृत किया गया। उनमें 8,170 व्यक्तियों को आवास प्रमाणपत्र दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, इसी प्रकार, जम्मू कश्मीर के बाहर रह रहे पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर के विस्थापित व्यक्तियों (पीओजेके) के 2988 परिवारों का भी पंजीकरण किया गया एवं उन्हें आवास प्रमाणपत्र जारी किया गया।

विस्थापित कश्मीरी पंडितों और पीओजेके के व्यक्तियों केा नागरिकता प्रमाणपत्र जारी करने एवं उनके नये पंजीकरण की प्रक्रिया का निरीक्षण एवं निगरानी कर रहे राहत एवं पुनर्वास आयुक्त टी के भट ने बताया कि यह प्रक्रिया पिछले साल जुलाई में शुरू हुई थी।

किसी भी कश्मीरी पंडित या ऐसे विस्थापित व्यक्ति, जो आजादी से पहले कश्मीर से चले गये थे और उनके पास 1944 के वक्त या उसके बाद जम्मू कश्मीर में अचल संपत्ति होने का कोई भी सबूत है, वह इस केंद्र शासित प्रदेश में आवास/नागरिकता का हकदार है।

पिछले साल 16 मई को जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कश्मीरी प्रवासियों एवं विस्थापित लोगों के लिए नया पंजीकरण खोलकर ऐतिहासिक निर्णय लिया एवं इस केंद्रशासित प्रदेश से चले गये पात्र लोगों के समावेशन का मार्ग प्रशस्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है