लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 पर नियंत्रण के बाद पटरी पर लौट रहा घरेलू पर्यटन: अधिकारी

By भाषा | Updated: January 23, 2021 17:36 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 23 जनवरी केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के एक आला अधिकारी का कहना है कि देश में कोविड-19 पर नियंत्रण के बाद घरेलू पर्यटन पटरी पर लौट रहा है। अधिकारी के मुताबिक इन दिनों गोवा, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सरीखे राज्यों में सैलानियों की बुकिंग में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

केंद्रीय पर्यटन सचिव योगेंद्र त्रिपाठी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "देश में कोविड-19 अब नियंत्रण में है और इस महामारी के कारण लागू अलग-अलग प्रतिबंधों में ढील दी गई है। ऐसे में गोवा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में पर्यटन गतिविधियां बढ़ रही हैं। इससे पर्यटन उद्योग में नया आत्मविश्वास जग रहा है।"

त्रिपाठी, घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार रात यहां आयोजित "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" रोड शो में हिस्सा लेने के बाद मीडिया से मुखातिब थे। यह कार्यक्रम केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मिलकर आयोजित किया गया था।

मौजूदा कैलेंडर वर्ष के दौरान भारत में देशी-विदेशी सैलानियों के आंकड़ों के पूर्वानुमान पर पर्यटन सचिव ने कहा, "कोविड-19 के कारण दुनिया भर में विशेष परिस्थितियां उत्पन्न हुई हैं। ऐसे में पर्यटकों के आंकड़ों से ज्यादा पर्यटन के प्रति उनका विश्वास ज्यादा महत्वपूर्ण है।"

उन्होंने कहा, "हम पर्यटन उद्योग की मदद से देश भर में सैलानियों को सुरक्षित वातावरण मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 3rd T20I: 2025 में खेले 20 मैच और जीते 15, हार्दिक के 100 विकेट, वरुण ने पूरे किए 50 विकेट और अभिषेक शर्मा के टी20 में 300 छक्के पूरे

भारतकार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त नितिन नबीन?, पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने क्या किया पोस्ट

क्रिकेटIND Vs SA 3rd T20I: धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत 7 विकेट से जीता, सीरीज में 2-1 से आगे

भारतमैं पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह का आभारी हूं?, नितिन नबीन बोले- कार्यकर्ताओं को समर्पित

भारतWho is Nitin Nabin? कौन हैं नितिन नबीन, जिन्हें बनाया गया है भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतNitin Nabin: नितिन नवीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया

भारत“मुंबई के खजाने को लूटने वाले रहमान डकैत” कौन है?, एकनाथ शिंदे ने कहा-‘धुरंधर महायुति’ गठबंधन देगा जवाब?

भारतबिहार से पहले भाजपा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ और सिक्किम के प्रभारी, 12वीं पास?, नितिन नबीन को बनाकर भाजपा ने सबको चौंकाया

भारतलद्दाख मोर्चे पर अब भारतीय सैनिकों का मुकाबला चीनी रोबोट सिपाहियों से, एलएसी पर तैनात रोबोट सिपाही

भारतबिहार में बिजली उपभोक्ता हैं बेहाल, अभियंता से लेकर प्रबंध निदेशक तक हैं खुशहाल, उपभोक्ता पीस रहे हैं बदहाली की चक्की में