लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 पर नियंत्रण के बाद पटरी पर लौट रहा घरेलू पर्यटन: अधिकारी

By भाषा | Updated: January 23, 2021 18:48 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 23 जनवरी केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के एक आला अधिकारी का कहना है कि देश में कोविड-19 पर नियंत्रण के बाद घरेलू पर्यटन पटरी पर लौट रहा है। अधिकारी के मुताबिक इन दिनों गोवा, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सरीखे राज्यों में सैलानियों की बुकिंग में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

केंद्रीय पर्यटन सचिव योगेंद्र त्रिपाठी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "देश में कोविड-19 अब नियंत्रण में है और इस महामारी के कारण लागू अलग-अलग प्रतिबंधों में ढील दी गई है। ऐसे में गोवा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में पर्यटन गतिविधियां बढ़ रही हैं। इससे पर्यटन उद्योग में नया आत्मविश्वास जग रहा है।"

त्रिपाठी, घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार रात यहां आयोजित "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" रोड शो में हिस्सा लेने के बाद मीडिया से मुखातिब थे। यह कार्यक्रम केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मिलकर आयोजित किया गया था।

मौजूदा कैलेंडर वर्ष के दौरान भारत में देशी-विदेशी सैलानियों के आंकड़ों के पूर्वानुमान पर पर्यटन सचिव ने कहा, "कोविड-19 के कारण दुनिया भर में विशेष परिस्थितियां उत्पन्न हुई हैं। ऐसे में पर्यटकों के आंकड़ों से ज्यादा पर्यटन के प्रति उनका विश्वास ज्यादा महत्वपूर्ण है।"

उन्होंने कहा, "हम पर्यटन उद्योग की मदद से देश भर में सैलानियों को सुरक्षित वातावरण मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग