लाइव न्यूज़ :

अपार्टमेंट की छठी मंजिल से गिरने वाली घरेलू सहायिका ने तोड़ा दम

By भाषा | Updated: December 13, 2020 17:27 IST

Open in App

कोच्चि, 13 दिसंबर कोच्चि में पिछले सप्ताह छठी मंजिल पर स्थित एक इमारत से उतरने की कोशिश के दौरान गिरने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने रविवार को एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

तमिलनाडु की सलेम की रहने वाली 55 वर्षीय महिला के सिर में गिरने से गंभीर चोटें आई थीं। यह घटना पांच दिसंबर की है।

महिला को यहां पहले एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भेजा गया। वहां वह आईसीयू में भर्ती थीं। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि उनकी स्थिति शनिवार शाम में और खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। महिला की रविवार सुबह मौत हो गई।

महिला के परिवार का आरोप है कि फ्लैट के मालिक ने 55 वर्षीय कुमारी को बंद कर दिया था, इसलिए वही उनकी मौत के भी जिम्मेदार हैं।

कोच्चि सिटी पुलिस आयुक्त विजेश सखारे ने इस संबंध में जांच के आदेश दिए हैं। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अवैध रूप से किसी को कैद में रखने का मामला गंभीर आरोपों वाला है। अभी वे इसकी जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब महिला ने कथित तौर पर अपार्टमेंट से भागने की कोशिश में दो साड़ी को जोड़कर बालकनी से उतरने की कोशिश की। महिला को उसके पति ने किसी जरूरी काम के लिए गांव आने के लिए कहा था लेकिन अपार्टमेंट मालिक ने उसे जाने देने से इनकार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे