लाइव न्यूज़ :

घरेलू सहायिका ने 12वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

By भाषा | Updated: September 16, 2021 15:25 IST

Open in App

नोएडा, 16 सितंबर थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर 128 स्थित एक सोसाइटी में काम करने वाली 18 वर्षीय घरेलू सहायिका ने 12वीं मंजिल से छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना एक्सप्रेस-वे के थानाध्यक्ष यतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 128 स्थित जेपी विश टाउन सोसायटी में रहने वाले एक उद्यमी के घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली कुमारी मुस्कान (18 वर्ष) ने बुधवार की शाम को 12वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घटना की जांच की तो पता चला कि किशोरी एक युवक से प्रेम करती थी। पुलिस को शक है कि प्रेम संबंध में तनाव की वजह से उसने आत्महत्या की।

थाना प्रभारी ने कहा कि अगर इस मामले में मृतका के परिजन किसी के खिलाफ कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे