लाइव न्यूज़ :

घरेलू सहायिका ने दो लोगों के साथ मिलकर चोरी की

By भाषा | Updated: October 14, 2021 23:30 IST

Open in App

जयपुर, 14 अक्टूबर राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक साबुन विनिर्माता कंपनी के मालिक के घर में घरेलू सहायिका द्वारा दो अन्य लोगों के साथ मिलकर चोरी करने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला संगीता थापा पीड़ित वीरेंद्र जैन के यहां घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है। पुलिस ने बताया कि संगीता ने दो लोगों के साथ मिलकर नकदी और सोने के आभूषण चुरा लिए।

पुलिस ने बताया कि आदर्श नगर निवासी जैन अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। घटना के बारे में बृहस्पतिवार की सुबह पता चला।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि संगीता ने एक महिला सहित दो लोगों की मदद से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे