लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से 45 लाख के गहने चोरी कर चंपत हुई घरेलू सहायिका ओडिशा से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 29, 2021 16:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई दिल्ली में अपने मालिक के घर से 45 लाख रुपये से अधिक मूल्य के गहने और नकद लेकर रफूचक्कर हुई एक घरेलू सहायिका को ओड़िशा से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि 26 वर्षीय युवती के पास से चोरी के 13,000 रुपये में से 2,530 रुपये तथा सोने और हीरे के आभूषण बरामद किये गए। पुलिस के अनुसार उसे ‘दूरसंचार निर्यात संवर्धन परिषद की एक अधिकारी ने किसी परिचित के मार्फत पिछले साल दिसंबर में काम पर रखा था।

पुलिस ने बताया कि परिषद की उप निदेशक सरबनी दासगुप्ता ने 22 जुलाई को उससे शिकायत की कि पर्यावरण कॉम्प्लेक्स स्थित उनके घर में चोरी हुई है।

जांच के दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता ने पिछले साल दिसंबर में युवती को काम पर रखा था लेकिन उसका पुलिस सत्यापन नहीं किया गया था। पुलिस के अनुसार, दासगुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि कोलकाता में अपने भाई की शादी के बाद वह 22 जुलाई को कोलकता से घर लौटीं और सारे गहने आलमारी में रखने के बाद काम पर चली गई।

दासगुप्ता के अनुसार शाम को घर वापस आने पर उन्होंने घर खुला पाया और घरेलू सहायिका तथा गहने और नकदी गायब थे, उसके बाद जब उन्होंने सहायिका को फोन किया लेकिन फोन बंद था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि ओडिशा में भुवनेश्वर के एक गांव स्थित सहायिका के घर पर पुलिस की टीम भेजी गई। उन्होंने कहा कि कोविड प्रतिबंधों के कारण दिल्ली से भुवनेश्वर तक सीधी बस सेवा नहीं होने की वजह से आरोपी ने कई बसें और वाहन बदले।

ठाकुर ने कहा, “आरोपी युवती ने अपने पति और दोस्तों से बात करने के लिए दुकानदारों, बस चालक और सह यात्रियों के फोन इस्तेमाल किये। इन फोन कॉल के आधार पर हमारी टीम ने उसका रास्ता पता लगाया।”

डीसीपी ने कहा, “तकनीकी निगरानी के आधार पर टीम ने आरोपी को ओडिशा से पकड़ने में सफलता पाई और उसे दिल्ली लाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित