लाइव न्यूज़ :

ट्रेन के बाद अब फ्लाइट शुरू करने की तैयारी में सरकार, जानें कब से हो सकती है शुरुआत

By सुमित राय | Updated: May 11, 2020 18:59 IST

ट्रेन सेवा की शुरुआत के बाद अब लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि काश फ्लाइटों को भी चालू कर दिया जाता। इसको लेकर जल्द ही घोषणी की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार अब फ्लाइट शुरू करने की तैयारी में है और जल्द ही विमान सेवाएं शुरू की जा सकती हैं।सरकार ने 15 ट्रेनों (अप एंड डाउन) की शुरुआत 12 मई से करने का फैसला किया है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच सरकार ने 15 ट्रेनों (अप एंड डाउन) की शुरुआत 12 मई से करने का फैसला किया है। ट्रेन के बाद अब सरकार फ्लाइट शुरू करने की तैयारी में है और जल्द ही विमान सेवाएं शुरू की जा सकती हैं। बता दें कि सरकार ने लॉकडाउन लागू करने के साथ ही सभी फ्लाइटों को रद्द कर दिया था। हालांकि इंटरनेशनल उड़ानों को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं और इसमें अभी समय लगेगा।

बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा 18 मई तक एयरलाइन कंपनियों को स्थानीय यात्री उड़ानों के संचालन को फिर से शुरू करने की अनुमति देने की संभावना है। इसको लेकर सरकार की ओर से जल्द ही घोषणा की जा सकती है।

लाइव मिंट से बात करते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया, "हम ऑपरेशन शुरू करने के लिए तैयार हैं। जब भी सरकार हमें अनुमति देती है, हमें उड़ानों को फिर से शुरू करने में थोड़ा ही समय लगेगा।"

25 मार्च से देशभर में लागू है लॉकडाउन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसके बाद 14 अप्रैल को पीएम मोदी ने इसे 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की। फिर गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया और अब 17 मई तक देशभर में लॉकडाउन लागू है।

देशभर में 67 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक देशभर में 67152 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 2206 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि देशभर में 20916 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। भारत में अभी कोरोना के 44029 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :फ्लाइटकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?