लाइव न्यूज़ :

डोम्बिवली दुष्कर्म मामला: भाजपा नेता दारेकर ने महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: September 24, 2021 20:04 IST

Open in App

ठाणे, 24 सितंबर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण दारेकर ने कुछ दिनों पहले ठाणे जिले के डोम्बिवली 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर शुक्रवार को राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को देश के अन्य हिस्सों के बारे में टिप्पणी करने से पहले राज्य में हालात ठीक करनी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं के विरूद्ध अपराध बढ़े हैं किंतु इस विषय पर सभी पार्टियों द्वारा विस्तार से चर्चा करने की विपक्ष के सुझाव को मुख्यमंत्री ने स्वीकार नहीं किया।

राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता दारेकर ने कहा कि जिस मनपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में यह अपराध हुआ, उसे बेहतर पुलिस व्यवस्था बनाने के लिए दो भागों में विभाजित कर देना चाहिए।

पुलिस ने बताया कि ठाणे जिले में किशोरी से आठ महीने की अवधि में डोम्बिवली, बदलापुर, मुरबाद और रबाले समेत अन्य स्थानों पर 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच इस साल कई बार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने 33 आरोपियों के नाम बताए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो