लाइव न्यूज़ :

डोंबिवली बलात्कार मामला: अठावले ने आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की

By भाषा | Updated: October 3, 2021 17:47 IST

Open in App

ठाणे, तीन अक्टूबर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को कहा कि ठाणे जिले में 15 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोपियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। अठावले ने पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की और अपनी पार्टी आरपीआई (ए) के कार्यकर्ताओं द्वारा एकत्र किये गए एक लाख रुपये दान किये।

उन्होंने यह भी कहा कि वह म्हाडा के अधिकारियों से पीड़िता के परिवार को एक घर देने को भी कहेंगे। अठावले ने कहा कि वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से अनुरोध करेंगे कि पीड़िता के परिजनों को मुआवजे के रूप में दिए जाने वाले 10 लाख रुपये को बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया जाए।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “आरोपियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में होनी चाहिए और एक लोक अभियोजक को नियुक्त किया जाना चाहिए। मामला छह महीने में समाप्त होना चाहिए।” अठावले ने कहा कि परिवार को आरोपियों से जुड़े लोगों से धमकी मिल रही है और इसलिए पुलिस को उन्हें उचित सुरक्षा देनी चाहिए।

मामला 15 वर्षीय एक किशोरी का है जिसका 33 युवकों द्वारा इस साल 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच कई बार बलात्कार किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू