लाइव न्यूज़ :

डोम्बिवली सामूहिक बलात्कार: शिवसेना नेता नीलम गोरे ने पीड़िता, परिवार से मुलाकात की

By भाषा | Updated: October 1, 2021 18:21 IST

Open in App

ठाणे, एक अक्टूबर महाराष्ट्र विधान परिषद की उपाध्यक्ष और शिवसेना की वरिष्ठ नेता नीलम गोरे ने शुक्रवार को कथित तौर पर 15 वर्षीय सामूहिक बलात्कार पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात की। पीड़िता के साथ पिछले कुछ महीनों में ठाणे जिले में कथित तौर पर 33 लोगों ने बलात्कार किया।

पीड़िता से मुलाकात के बाद गोरे ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से भी बात की और जांच को लेकर संतोष जताया।

गोरे ने संवाददाताओं से कहा, '' मैंने पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात की। उसे न्याय जरूर मिलेगा। पुलिस जल्द से जल्द आरोपपत्र दाखिल करने को लेकर हर संभव प्रयास कर रही है।''

शिवसेना नेता ने कहा कि युवाओं में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है ताकि महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं की कमी आ सके।

पीड़िता का आरोप है कि इस साल 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया। ठाणे पुलिस इस मामले में सभी 33 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए