लाइव न्यूज़ :

डोम्बिवली सामूहिक दुष्कर्म मामला : नवी मुंबई से दो और लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 24, 2021 20:04 IST

Open in App

मुंबई, 24 सितंबर ठाणे पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने 15 साल की लड़की के कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में नवी मुंबई से दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इसके साथ ही मामले के संबंध में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 26 हो गयी है, जबकि दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।

गौरतलब है कि ठाणे जिले में लड़की से आठ महीनों में कई बार कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। ये कथित घटनाएं इस साल 29 जनवरी और 22 सितंबर के बीच डोम्बिवली, बदलापुर, मुर्बाद और रबाले समेत अलग-अलग स्थानों पर हुई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने 33 आरोपियों के नाम बताए हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ पुलिस ने इस मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को बृहस्पतिवार रात नवी मुंबई से पकड़ा गया। अभी तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।’’

उन्होंने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

लड़की की शिकायत पर डोम्बिवली में मनपाडा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 376 (एन) (बार-बार दुष्कर्म), 376 (डी) (सामूहिक दुष्कर्म), 376 (3) (16 साल की आयु तक की लड़की से दुष्कर्म) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को दिए गए पीड़िता के बयान के मुताबिक, उसकी मुलाकात मुख्य आरोपी विजय फुके और तुषार कसबे से दिसंबर 2020 में एक मित्र के जरिए हुई थी और फुके ने उसके साथ फोन पर बातचीत शुरू कर दी। 29 जनवरी को फुके ने पीड़िता को डोम्बिवली पूर्व में एक जगह पर बुलाया और उसे ऑटो में यह कह कर ले गया कि वे एक मित्र से मिलने जा रहे हैं।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि फुके उसे किसी अन्य स्थान पर ले गया जहां फुके समेत चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों ने यौन उत्पीड़न की तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया।

उसने आरोप लगाया कि फरवरी में उसका परिवार किसी अन्य स्थान पर रहने चला गया, जिसके बाद 20 फरवरी को फुके ने उसे फोन कर मिलने बुलाया। आरोप है कि इससे इंकार करने पर फुके अगले दिन उसके नए घर के पास आया और परिवार के सदस्यों को वीडियो दिखाने की बात कह कर उसे धमकाया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि डर के कारण वह फुके के साथ जाने को राजी हुई और इस बार कथित तौर पर कम से कम आठ लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

उसने दावा किया कि इसी तरह की घटनाएं उसके साथ 22 मार्च, पांच और 16 मई, 28 जुलाई और 22 सितंबर को भी हुईं। उसने दावा किया कि कई बार उसे बलात्कार से पहले नशीला पदार्थ भी दिया गया।

बयान के मुताबिक, पांच मई को जब वह रात में घर नहीं लौटी तो उसकी मां ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी। हालांकि, वह अगले दिन वापस आ गई थी और अपने माता-पिता को कुछ नहीं बताया। बाद में उसने हिम्मत कर 22 सितंबर को पूरी आपबीती अपनी मां को बतायी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर