डोम्बिवली सामूहिक दुष्कर्म मामला : पुलिस ने 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: December 3, 2021 10:55 IST2021-12-03T10:55:45+5:302021-12-03T10:55:45+5:30

Dombivli gang rape case: Police files charge sheet against 33 accused | डोम्बिवली सामूहिक दुष्कर्म मामला : पुलिस ने 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

डोम्बिवली सामूहिक दुष्कर्म मामला : पुलिस ने 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

ठाणे, तीन दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने डोम्बिवली सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार नाबालिगों समेत सभी 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।

गौरतलब है कि डोम्बिवली में 15 वर्षीय लड़की का इस साल की शुरुआत में आठ महीनों में कई बार कथित तौर पर यौन शोषण किया गया।

जिले के मानपाडा पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हाल में कल्याण सत्र अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। मानपाडा पुलिस थाने में इस साल 22 सितंबर को यह मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, ‘‘आरोप पत्र 885 पृष्ठों का है और इसमें 122 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं।’’ आरोप पत्र में कहा गया है कि आरोपियों ने डोम्बिवली, बदलापुर, मुरबाड़ और रबाले समेत विभिन्न स्थानों पर इस साल 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे नशीला पदार्थ भी दिया गया।

मामले में कुल 33 आरोपियों में से चार नाबालिग अभी जमानत पर बाहर हैं जबकि 29 अन्य न्यायिक हिरासत में हैं।

पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 376 (एन) (बार-बार दुष्कर्म), 376 (डी) (सामूहिक दुष्कर्म), 376 (3) (16 साल से कम आयु की लड़की के साथ दुष्कर्म) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून के प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dombivli gang rape case: Police files charge sheet against 33 accused

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे