लाइव न्यूज़ :

डॉलर तस्करी मामला : एलडीएफ ने केरल में सीमा शुल्क कार्यालयों तक प्रदर्शन मार्च निकाला

By भाषा | Updated: March 6, 2021 16:29 IST

Open in App

कोच्चि, छह मार्च केरल में डॉलर तस्करी के सिलसिले में अपने शीर्ष नेताओं के खिलाफ सीमा शुल्क विभाग की जांच को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए सत्तारूढ़ एलडीएफ ने शनिवार को राज्य में केंद्रीय एजेंसी के कार्यालयों की तरफ मार्च निकाला।

माकपा नीत गठबंधन द्वारा राजनीतिक रूप से निशाना बनाने का गंभीर संज्ञान लेते हुए सीमा शुल्क विभाग ने आरोप लगाया कि एक राजनीतिक दल जांच एजेंसी को धमकाने का प्रयास कर रहा है] लेकिन स्पष्ट किया कि इससे कुछ होने वाला नहीं है।

सीमा शुल्क आयुक्त सुमित कुमार ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘एक राजनीतिक दल धमकाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है।’’

उन्होंने एलडीएफ के नोटिस को साझा किया, जिसमें राज्य में सीमा शुल्क कार्यालयों की तरफ मार्च करने की घोषणा की गई है।

सोना तस्करी मामले की जांच कर रहे सीमा शुल्क विभाग ने एक दिन पहले ही दावा किया था कि मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने डॉलर तस्करी में मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन, विधानसभा अध्यक्ष पी. श्रीरामकृष्णन और कुछ मंत्रियों के खिलाफ ‘स्तब्धकारी खुलासे’ किए हैं। इसके बाद राज्य में राजनीतिक हंगामा शुरू हो गया।

कोच्चि, तिरूवनंतपुरम और कोझिकोड में शनिवार को सीमा शुल्क कार्यालयों की तरफ मार्च निकालते हुए माकपा ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां भाजपा नीत केंद्र सरकार के राजनीतिक उपकरण की तरह काम कर रही हैं।

वामपंथी दलों ने आरोप लगाए कि केंद्रीय एजेंसियां राज्य में चुनाव के समय निराधार आरोप लगाकर उनके नेताओं की छवि ‘खराब’ करने का प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि सीमा शुल्क विभाग राज्य में भाजपा और कांग्रेस के लिए दुष्प्रचार की मशीनरी बन गया है।

माकपा पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि इस मुद्दे पर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ‘‘राज्य के लोगों को मूर्ख बनाने’’ का प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित