लाइव न्यूज़ :

बलिया में शवों को नोच रहे थे कुत्ते, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की अंत्येष्टि

By भाषा | Updated: May 14, 2021 12:56 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 14 मई बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली गांव में गंगा नदी के तट पर बृहस्पतिवार को दो लाशों को कुत्तों द्वारा नोचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों शव का अंतिम संस्कार कराया।

फेफना थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को बृहस्पतिवार अपराह्न सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सागरपाली गांव में गंगा नदी के तट पर दो शव दिखाई दे रहे हैं । इस सूचना के बाद उप जिलाधिकारी राजेश यादव सहित पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने दोनों शवों का गंगा नदी के तट पर अंतिम संस्कार कराया।

उन्होंने बताया कि दोनों शव पर घण्ट बंधे हुए थे और ऐसा प्रतीत होता है कि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर परिजनों ने शवों को गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया था । उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुत्ते दो शवों को नोंचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे