लाइव न्यूज़ :

कोरोना काल में बढ़ा कुत्तों का आतंक, मास्क पहने लोगों को देखकर उग्र हो रहे जानवर

By भाषा | Updated: April 13, 2020 20:44 IST

इंदौर में पिछले 20 दिन से कर्फ्यू लगा है लेकिन अचानक यहां कुत्तों के काटने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं जिससे एक सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों का काम बढ़ गया है साथ ही यह भी संकेत मिल रहा है कि कर्फ्यू तोड़कर कई लोग बाहर निकल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों को 28 दिन के अंतराल में रैबीज से बचाव के लिये चार से पांच इंजेक्शन लगाये जाते हैं। इंदौर नगर निगम लावारिस कुत्तों के लिये हर रोज करीब 10,000 रोटियां और दलिया व चावल बनवा रहा है।

भोपाल: देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में पिछले 20 दिन से कर्फ्यू लगा है लेकिन अचानक यहां कुत्तों के काटने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं जिससे एक सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों का काम बढ़ गया है साथ ही यह भी संकेत मिल रहा है कि कर्फ्यू तोड़कर कई लोग बाहर निकल रहे हैं।

‘‘लाल अस्पताल" के रूप में मशहूर हुकुमचंद पॉली क्लिनिक के प्रभारी आशुतोष शर्मा ने सोमवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, "इन दिनों हर रोज 40 से 50 लोग लावारिस कुत्तों के हमले का शिकार होने के बाद हमारे अस्पताल में आ रहे हैं।" उन्होंने कहा, "कुत्तों के काटने की इन घटनाओं की यह संख्या असामान्य इसलिये हैं क्योंकि इन दिनों शहर में कर्फ्यू लगा है और स्थानीय नागरिकों को अपने घरों में ही रहने के निर्देश दिये गये हैं।

कर्फ्यू के कारण निजी क्लीनिक बंद हैं और कुत्तों के काटने के शिकार ज्यादातर लोग इलाज के लिये हमारे ही अस्पताल का रुख कर रहे हैं।" शर्मा ने बताया कि ऐसे वक्त जब शहर के स्वास्थ्य कर्मी कोविड-19 के खिलाफ संघर्ष में खुद को झोंके हुए हैं, उन्हें कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं के शिकार लोगों के इलाज के लिये अपने स्टाफ के पांच सदस्यों की अलग से ड्यूटी लगानी पड़ रही है।

ऐसे लोगों को 28 दिन के अंतराल में रैबीज से बचाव के लिये चार से पांच इंजेक्शन लगाये जाते हैं। पशु हितैषी संस्था "पीपुल फॉर एनिमल्स" की स्थानीय इकाई की अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने बताया कि कर्फ्यू के चलते शहर के करीब 50,000 लावारिस कुत्तों को भोजन मिलने में काफी समस्या हो रही है। इससे वे खासे चिड़चिड़े हो गये हैं। जैन ने बताया, "भूखे श्वान जब सूनी सड़कों पर घूम रहे इक्का-दुक्का लोगों को मास्क पहने देखते हैं, तो उन्हें ये लोग संदिग्ध लगते हैं और वे भौंकते हुए उन पर अचानक हमला कर देते हैं।" उन्होंने बताया कि इंदौर नगर निगम लावारिस कुत्तों के लिये हर रोज करीब 10,000 रोटियां और दलिया व चावल बनवा रहा है।

इस भोजन को अलग-अलग क्षेत्रों में लावारिस कुत्तों को परोसा जा रहा है। जैन ने बताया, "जिन इलाकों में लावारिस कुत्तों तक भोजन पहुंच रहा है, वहां से इनके काटने की शिकायतें कम आ रही हैं।" चश्मदीदों ने बताया कि शहर के कई पशुप्रेमी भी लावारिस कुत्तों के लिये भोजन का निजी स्तर पर इंतजाम कर रहे हैं। कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्समध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?