लाइव न्यूज़ :

कुत्‍तों ने 12 वर्षीय बालिका को मार डाला

By भाषा | Updated: January 5, 2021 17:19 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र) पांच जनवरी पीलीभीत में मंगलवार की सुबह खेत में धनिये की पत्‍ती तोड़ने गई 12 वर्षीय एक लड़की को कुत्‍तों ने हमला कर मार डाला।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका के शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पीलीभीत के कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बगवा निवासी धर्मवीर ने बताया, “आज सुबह सात-आठ बजे के बीच उसकी पुत्री नेहा (12) नहर किनारे अपने खेत में धनिया की हरी पत्‍ती तोड़ने गई थी, वहां खेतों में कुत्‍तों ने नेहा को अकेला पाकर‍ हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोंच डाला।”

धर्मवीर ने बताया कि कुत्‍तों के इस हमले से मौके पर ही नेहा की मौत हो गई।

पिता के अनुसार नेहा गांव के ही सरकारी स्‍कूल में पढ़ती थी।

इस संदर्भ में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरीशवर्द्धन सिंह ने बताया, “कुत्‍तों के हमले में आज एक बच्‍ची की मौत हो गई है और शव का पंचानामा करके पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है।”

इस घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे और पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने विभागीय अधिकारियों को उचित कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग