लाइव न्यूज़ :

कुत्ते ने किया शौच, विवाद में लोजपा नेता के पुत्र की लाठी डण्डों से पीट पीटकर हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2019 20:46 IST

एस पी सिटी भटनागर ने बताया कि थाना जनकपुरी के तहत दामोदरपुरी में गुरुवार शाम कुत्ते के शौच को लेकर दो पड़ोसियों मे कहासुनी हुयी जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गयी। इस घटना में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी।

Open in App
ठळक मुद्देभटनागर ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव हरिओम पासवान के पुत्र दीपक की पड़ोस में रहने वाले शुभम के साथ कुत्ते के शौच को लेकर कहासुनी हुयी।शुभम ने अपने साथियों के साथ दीपक की लाठी डण्डों से पीट पीटकर हत्या कर दी।

उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कुत्ते के शौच को लेकर हुए विवाद में गुरुवार को एक लोजपा नेता के पुत्र की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में मृतक के माता- पिता सहित तीन लोग घायल भी हुए हैं।

एस पी सिटी भटनागर ने बताया कि थाना जनकपुरी के तहत दामोदरपुरी में गुरुवार शाम कुत्ते के शौच को लेकर दो पड़ोसियों मे कहासुनी हुयी जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गयी। इस घटना में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी।

भटनागर ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव हरिओम पासवान के पुत्र दीपक की पड़ोस में रहने वाले शुभम के साथ कुत्ते के शौच को लेकर कहासुनी हुयी जो इतनी बढ़ गई कि शुभम ने अपने साथियों के साथ दीपक की लाठी डण्डों से पीट पीटकर हत्या कर दी।

दीपक के माता और पिता ने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने उन पर भी हमला किया। दम्पति को जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है। भटनागर ने बताया कि हमलावर शुभम अपने परिवार के साथ फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मोके पर पहुचे। इस घटना में मृतक के परिवार के तीन सदस्य घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं