लाइव न्यूज़ :

क्या केजरीवाल सरकार ‘‘भारत के टुकड़े करने वाले लोगों का समर्थन’’ करती हैः लेखी

By भाषा | Updated: September 9, 2019 15:58 IST

कुछ दिन पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि 2016 के जेएनयू राजद्रोह मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी देने पर उनकी सरकार ने अब तक फैसला नहीं किया है। नयी दिल्ली से सांसद लेखी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आश्चर्य जताया कि फरवरी 2016 में जेएनयू परिसर में ‘‘विवादित नारा लगाने वालों के साथ’’ केजरीवाल सरकार का तालमेल है।

Open in App
ठळक मुद्देलेखी ने कहा, ‘‘वे अफजल गुरु की फांसी और भारत के खिलाफ नारे लगा रहे थे।केजरीवाल सरकार को यह साफ करना चाहिए कि क्या भारत के टुकड़े करने वालों के साथ उनका कोई तालमेल है।

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने सोमवार को मांग की कि दिल्ली सरकार को जेएनयू राजद्रोह मामले में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उनकी सरकार ‘‘भारत के टुकड़े करने वाले लोगों का समर्थन’’ करती है।

कुछ दिन पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि 2016 के जेएनयू राजद्रोह मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी देने पर उनकी सरकार ने अब तक फैसला नहीं किया है। नयी दिल्ली से सांसद लेखी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आश्चर्य जताया कि फरवरी 2016 में जेएनयू परिसर में ‘‘विवादित नारा लगाने वालों के साथ’’ केजरीवाल सरकार का तालमेल है।

लेखी ने कहा, ‘‘वे अफजल गुरु की फांसी और भारत के खिलाफ नारे लगा रहे थे। सिर्फ आतंकवादी ही इस भाषा में बात कर सकते हैं। केजरीवाल सरकार को यह साफ करना चाहिए कि क्या भारत के टुकड़े करने वालों के साथ उनका कोई तालमेल है।’’

उन्होंने इस बात पर भी हैरानी जतायी कि आम आदमी पार्टी ‘‘आगामी विधानसभा चुनावों में ऐसे लोगों को चुनाव मैदान में उतारने’’ पर विचार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार न्यायिक कार्य में बाधा डाल रही है।

कानून के प्रावधानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राजद्रोह का आरोप लगाने के लिये जेएनयू की घटना एक उपयुक्त मामला है। राजद्रोह मामले में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार एवं अन्य पर मुकदमा चलाने के लिये आवश्यक अनुमति देने में देरी को लेकर इस साल फरवरी में शहर की एक अदालत ने दिल्ली सरकार को फटकार लगायी थी और कहा था कि वे अनिश्चित काल तक इस फाइल को दबाये नहीं रख सकते हैं। 

टॅग्स :दिल्ली सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)अरविन्द केजरीवालकन्हैया कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित