लाइव न्यूज़ :

डोडा में हुआ आतंकवाद का सफाया, नहीं बचा कोई आतंकी, हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर ढेर

By निखिल वर्मा | Updated: June 29, 2020 10:26 IST

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का दौर 1989 में शुरू हुआ था. इस समय जम्मू-कश्मीर में 10 से ज्यादा आतंकी संगठन सक्रिय हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमारे गए तीन आतंकियों में दो आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थेहिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर रेप केस का भी आरोपी था

जम्मू-कश्मीर का डोडा इलाका अब पूरी तरह आतंकवाद से मुक्त हो गया है। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। इसमें हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर मसूद भी मारा गया है। यह जानकारी जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने दी है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर जिले के खुल चोहार में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। 

डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि तीन आतंकवादी में दो लश्कर-ए-तैयबा ग्रुप से जुड़े हुए थे जबकि एक हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर था।  हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर मसूद के ऊपर डोडा जिले में रेप का केस दर्ज था और बहुत समय से फरार था। बाद में उसने हिजबुल ज्वाइन कर लिया था। 

31 साल बाद त्राल से हिजबुल मुजाहिद्दीन का सफाया

दो दिन पहले 31 साल बाद दक्षिण कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित इलाके त्राल से हिजबुल मुजाहिद्दीन का सफाया हो चुका है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा है कि 1989 के बाद यह पहला मौका है जब त्राल में हिजबुल का कोई आतंकी सक्रिय नहीं है। इससे पहले शुक्रवार (26 जून) को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में त्राल में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों