लाइव न्यूज़ :

मेरे व्यक्तित्व की एक तस्वीर पेश करेगा वृत्तचित्र ‘बियॉन्ड द स्टार’ : सलमान खान

By भाषा | Updated: November 30, 2021 16:40 IST

Open in App

(कोमल पंचमटिया)

मुंबई, 30 नवंबर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कहा है कि उनके जीवन और करियर पर आधारित आगामी वृत्तचित्र-सीरीज ‘बियॉन्ड द स्टार’ कैमरे से इतर उनके व्यक्तित्व की एक तस्वीर पेश करेगी।

यह वृत्तचित्र सीरीज 55 वर्षीय अभिनेता की यात्रा, एक स्टार के तौर पर उनकी प्रसिद्धि, फिल्म उद्योग में लोगों के साथ उनके समीकरण, विवाद एवं अन्य चीजों को सामने रखेगी। इसमें उनके परिवार, दोस्तों, सह-कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं मीडिया के लोगों द्वारा कही जाने वाली बातें सामने रखी जाएंगी।

खान ने कहा कि इस वृत्तचित्र के पीछे उनकी दोस्त एवं रोमानियाई अभिनेत्री-मॉडल इउलिया वंतूर का विचार था। खान के अनुसार वंतूर का विचार था कि फिल्मों में उनके 33 साल के सफर पर एक वृत्तचित्र-सीरीज बनायी जाए।

खान ने पीटीआई-भाषा के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मेरी वृत्तचित्र सीरीज़ 'बियॉन्ड द स्टार' है। इउलिया ने इसके बारे में सोचा था और मुझे लगा कि यह एक अच्छ विचार है। मैंने जिसके साथ भी काम किया है, सहकर्मी, दोस्त, सह-कलाकार, निर्देशक, निर्माता इस बारे में बात करेंगे कि मैं पहले कैसा था और मैं अब कैसा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इउलिया ने इसके बारे में आंद्रे (टिमिन्स, विज़ फिल्म्स) को बताया और वह इसे अप्लॉज एंटरटेनमेंट के पास ले गए और उन्होंने इसे अंतिम रूप दिया। यह एक बहुत अच्छी परियोजना है।’’

विराफ सरकारी द्वारा निर्देशित वृत्तचित्र उन सभी लोगों के बारे में भी बताएगी, जिन्होंने खान को वह स्टार बनने में मदद की है जो वह अभी हैं।

खान ने यह भी बताया कि उन्हें उनकी फिल्मों पर काम पूरा करने के बाद "बियॉन्ड द स्टार" पर काम करना था, लेकिन उन्होंने इसे पहले किया। वृत्तचित्र-सीरीज अक्टूबर में रिलीज हुयी। खान, विज फिल्म्स और अप्लॉज एंटरटेनमेंट "बियॉन्ड द स्टार" के सह-निर्माता हैं।

खान वर्तमान में अपनी नवीनतम फिल्म ‘‘अंतिम: इ फाइनल ट्रूथ’’ के प्रचार में व्यस्त हैं और वह लोकप्रिय रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का सप्ताहांत शो भी होस्ट करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे