लाइव न्यूज़ :

डॉक्टरों ने अदालत से कोरोना के कारण एफएमजी परीक्षा स्थगित करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: June 10, 2021 15:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दस जून डॉक्टरों के एक संगठन ने दिल्ली उच्च न्यायालय से आग्रह किया है कि 18 जून को होने वाली विदेशी मेडिकल स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) स्क्रीनिंग टेस्ट को देश की मौजूदा कोविड स्थिति के कारण स्थगित कर दिया जाए।

एसोसिएशन ऑफ एमडी फीजियंस ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के रूप में सीमित शहरों को ही अधिसूचित किया जा रहा है और ऐसे में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को कोविड टीके की एक भी खुराक लिए बिना यात्रा करनी होगी। इस संगठन के सदस्यों में कुछ विदेशी मेडिकल स्नातक भी हैं जिन्होंने विदेशों में स्थित संस्थानों में अपना प्राथमिक मेडिकल पाठ्यक्रम पूरा किया है।

हालांकि, राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) और राष्ट्रीय मेडिकल आयोग (एनएमसी) के वकील ने इस आधार पर याचिका का विरोध किया कि यह केवल एक योग्यता परीक्षा है और अगर याचिकाकर्ता जून में परीक्षा में शामिल नहीं होते तो वे दिसंबर में भी परीक्षा दे सकते हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि कुछ उम्मीदवारों के जोर देने पर परीक्षा स्थगित नहीं की जानी चाहिए।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायमूर्ति अमित बंसल ने वकील से कुछ दस्तावेज ‘ऑन रिकॉर्ड’ रखने को कहा और आगे की सुनवाई के लिए मामले को शुक्रवार को सूचीबद्ध किया।

इस मामले में अदित एस पुजारी और चैतन्य सुंदरियाल एसोसिएशन की ओर से वकील हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे