लाइव न्यूज़ :

चिकित्कों ने सर्जरी करके 50 वर्ष के व्यक्ति के नासिका गुहा से सुई निकाली

By भाषा | Updated: July 31, 2021 19:39 IST

Open in App

कोलकाता, 31 जुलाई कोलकाता के एक निजी न्यूरोलॉजिकल अस्पताल के चिकित्सकों ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति को उसकी खोपड़ी के एक हिस्से की सर्जरी करके उसके मस्तिष्क के पास नासिका गुहा के अंदर से सुई निकालकर उसकी जान बचायी।

इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज कोलकाता (आईएनके) के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि उन्होंने हाल ही में व्यक्ति की वह सर्जरी की जो ब्रेन ट्यूमर या मस्तिष्क का असामान्य ट्यूमर हटाने के लिए की जाती है।

चिकित्सक ने कहा, ‘‘उक्त व्यक्ति नाक से खून बहने की शिकायत के साथ हमारे पास आया था जिसके बाद उसे भर्ती किया गया। जब वह हमारे पास आया तो वह नशे में था और हमें इसकी कोई जानकारी नहीं थी कि उसे चोट लगी है या किसी ने उसे मारा है। इसलिए हमने उसकी खोपड़ी का सीटी स्कैन करने का फैसला किया जिससे यह पता चला कि उसकी नाक से लेकर उसके मस्तिष्क तक एक सुई घुसी हुई है।’’

नासिका गुहा के अंदर धातु की वस्तु होने के बावजूद, वह व्यक्ति ठीक था और पूरी तरह से सचेत था।

उन्होंने कहा, ‘‘वह सामान्य रूप से बात कर रहा था, सामान्य स्थिति की तरह हाथों को ऊपर नीचे कर रहा था और एक सामान्य व्यक्ति की तरह चल रहा था और खाना-पीना कर रहा था। हमें सुई की सटीक जगह का पता लगाने के लिए एक एंजियोग्राम करनी पड़ी। उसके बाद हमने खोपड़ी की सर्जरी करने का फैसला किया।’’

सर्जरी करने वाली टीम में शामिल रहे चिकित्सक ने कहा कि पहले मरीज की खोपड़ी की सर्जरी करके नाक से सुई निकाली गई।

सर्जरी के बाद मरीज ठीक हो गया और उसे तीन दिनों के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि सुई उसके नासिका गुहा में कैसे घुसी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा