लाइव न्यूज़ :

चिकित्कों ने सर्जरी करके 50 वर्ष के व्यक्ति के नासिका गुहा से सुई निकाली

By भाषा | Updated: July 31, 2021 19:47 IST

Open in App

कोलकाता, 31 जुलाई कोलकाता के एक निजी न्यूरोलॉजिकल अस्पताल के चिकित्सकों ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति को उसकी खोपड़ी के एक हिस्से की सर्जरी करके उसके मस्तिष्क के पास नासिका गुहा के अंदर से एक सुई निकालकर उसकी जान बचायी।

इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज कोलकाता (आईएनके) के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि उन्होंने हाल ही में व्यक्ति की वह सर्जरी की जो आमतौर पर ब्रेन ट्यूमर या मस्तिष्क का असामान्य ट्यूमर हटाने के लिए की जाती है।

चिकित्सक ने कहा, ‘‘उक्त व्यक्ति नाक से खून बहने की शिकायत के साथ हमारे पास आया था जिसके बाद उसे भर्ती किया गया। जब वह हमारे पास आया तो वह नशे में था और हमें इसकी कोई जानकारी नहीं थी कि उसे चोट लगी है या किसी ने उसे मारा है। इसलिए हमने उसकी खोपड़ी का सीटी स्कैन करने का फैसला किया जिससे यह पता चला कि उसकी नाक से लेकर उसके मस्तिष्क तक एक सुई घुसी हुई है।’’

नासिका गुहा के अंदर धातु की वस्तु होने के बावजूद, वह व्यक्ति ठीक था और पूरी तरह से सचेत था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि सुई उसके नासिका गुहा में कैसे घुसी।

उन्होंने कहा, ‘‘वह सामान्य रूप से बात कर रहा था, सामान्य स्थिति की तरह हाथों को ऊपर नीचे कर रहा था और एक सामान्य व्यक्ति की तरह चल रहा था और खाना-पीना कर रहा था। हमें सुई की सटीक जगह का पता लगाने के लिए एक एंजियोग्राम करनी पड़ी। उसके बाद हमने खोपड़ी आधारित सर्जरी करने का फैसला किया।’’

सर्जरी करने वाली टीम में शामिल रहे चिकित्सक ने कहा कि पहले मरीज की खोपड़ी की सर्जरी करके नाक से सुई निकाली गई।

सर्जरी के बाद मरीज ठीक हो गया और उसे तीन दिनों के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

चिकित्सक के अनुसार, सर्जरी को प्राथमिकता के आधार पर करने की आवश्यकता थी नहीं तो ‘‘सुई से संक्रमण नाक से मस्तिष्क तक फैल सकता था।’’

सर्जरी करने वाली चिकित्सकों की टीम में डॉ आदित्य मंत्री, डॉ अमित कुमार घोष, डॉ क्रिस्टोफर गर्बर और डॉ चंद्रमौली बालासुब्रमण्यम शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो