लाइव न्यूज़ :

NMC विधेयक के विरोध में बिहार में डॉक्टरों की हड़ताल, मरीजों को करना पड़ रहा है मुश्किलों का सामना

By एस पी सिन्हा | Updated: August 3, 2019 18:35 IST

एनएमसी बिल के विरोध में डाक्टरों की हडताल ने मरीजों की परेशानी बढा दी है. पहले पटना एम्स फिर पटना आईजीआईएमएस और अब पीएमसीएच के भी जूनियर डाक्टर स्ट्राईक पर चले गये हैं.

Open in App
ठळक मुद्देवहीं, डीएमसीएच, दरभंगा के चिकित्सक शुक्रवार को हडताल में शामिल हुए. कांग्रेस ने डाक्टरों के आंदोलन का समर्थन किया है. बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा है कि सरकार की मनसा सही नहीं है.

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) विधेयक के विरोध में आज पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) के रेजिडेंट चिकित्सकों के भी शामिल हो जाने से बिहार के तीन बड़े अस्पतालों अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) और पीएमसीएच में स्वास्थ्य सेवाएं लगभग ठप पड़ गई हैं. स्वास्थ्य सेवाओं के ठप पड़ जाने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है. साथ ही अब इस मामले में बिहार में सियासत भी शुरू हो गई है.

एनएमसी बिल के विरोध में डाक्टरों की हडताल ने मरीजों की परेशानी बढा दी है. पहले पटना एम्स फिर पटना आईजीआईएमएस और अब पीएमसीएच के भी जूनियर डाक्टर स्ट्राईक पर चले गये हैं. पीएमसीएच में तो इमरजेंसी व्यवस्था को भी बाधित कर दिया गया है. 

जिसके कारण मरीजों का ईलाज भगवान भरोसे हो गया है. रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) की बिहार इकाई के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार ने यहां बताया कि राजधानी पटना के पीएमसीएच के रेजिडेंट चिकित्सकों ने एनएमसी के विरोध में जारी राष्ट्रव्यापी हडताल में आज शामिल हो गए. 

वहीं, डीएमसीएच, दरभंगा के चिकित्सक शुक्रवार को हडताल में शामिल हुए. उन्होंने बताया कि एम्स, पटना के रेजिडेंट चिकित्सक इस हडताल में गुरुवार को शाम पांच बजे शामिल हुए. पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) के रेजिडेंट चिकित्सक भी हड़ताल पर थे, लेकिन बाद में मानवता के आधार पर हड़ताल वापस ले लिया. 

वहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की बिहार इकाई के सचिव डॉ. ब्रजनंदन कुमार ने बताया कि वह आईएमए के निवार्चन आयुक्त एवं बिहार आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद के साथ कल शाम आईएमए कार्य समिति की होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं. इसके बाद हीं कोई निर्णय लिया जायेगा. इसबीच, पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि चिकित्सकों की हडताल से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. 

वहीं, कांग्रेस ने डाक्टरों के आंदोलन का समर्थन किया है. बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा है कि सरकार की मनसा सही नहीं है. अगर सरकार की मनसा सही होती तो हालात नहीं बिगडते. सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस तरह के बिल ला रही है, जो न तो आमलोगों के हित में है और न ही डाक्टरों के हित में है. यही वजह है कि इसका विरोध हो रहा है, जो आमलोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है.

इधर, जदयू ने अप्रत्यक्ष तौर पर डाक्टरों की नाराजगी को सही ठहराया है. जदयू प्रवक्ता डॉ सुनील ने कहा है कि एनएमसी बिल सही है. एमसीआई में बढते भ्रष्टाचार के खिलाफ इस बिल को लाया गया है. लेकिन सरकार को कई बिंदुओं पर डाक्टरों और मेडिकल स्टूडेंट्स का भरोसा जीतना होगा. क्योंकि, डाक्टरों के बीच बिल को लेकर काफी भ्रम की स्थिती है जिसे दूर करने की जरुरत है. 

जबकि राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने मरीजों के हित को ध्यान में रखते हुए डाक्टरों को स्ट्राईक खत्म करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि बिल संसद से पास हो चुका है. अब इस तरह के आंदोलन का कोई मतलब नहीं है. डाक्टरों को अब सही प्लेटफार्म पर अपनी बात रखनी चाहिए. वैसे भी बिल में कई अच्छी चीजें हैं जिससे इंकार नहीं किया जा सकता.  

वहीं, भाजपा ने एनएमसी बिल को लेकर डाक्टरों को गलतफहमी नहीं पालने की सलाह दी है. भाजपा प्रवक्ता नवल यादव ने कहा है कि सरकार की कोशिश है कि झोलाछाप डाक्टरों को भी प्रशिक्षित कर ग्रामीण सुदुर इलाकों में उन्हें ईलाज करने के लायक बना दिया जाए. इसमें बुराई क्या है? ऐसे छोटे डाक्टरों से एमबीबीएस डाक्टरों को डरने की जरुरत नहीं. उनकी अहमियत कभी कम नहीं होगी. हॉस्पीटल में कंपाउन्डर नर्स भी ईलाज करते हैं तो क्या इससे डाक्टरों की अहमियत कम हो जाती है. डाक्टरों को समझना होगा कि ये देश झोला छाप चिकित्सा व्यवस्था से ही आगे बढ कर यहां तक पहुंचा है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया