लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करें चिकित्सक : चौहान

By भाषा | Updated: July 1, 2021 18:06 IST

Open in App

भोपाल, एक जुलाई मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कोरोना-19 से निपटने में स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका की तारीफ करते हुए उनसे आह्वान किया कि वे कोराना वायरस रोधी टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करें।

चौहान ने यहां मिंटो हॉल में ‘डॉक्टर्स डे’ पर आयोजित संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जिस प्रकार चिकित्सक साथियों ने कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण में भूमिका निभाई है उसी प्रकार टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने में भी आपसे सहयोग की अपेक्षा है। टीकाकरण के संबंध में व्याप्त भ्रम और भय दूर करने में चिकित्सकों का जनसामान्य से संवाद महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने चिकित्सकों से सोशल मीडिया पर इस संबंध में लोगों में जागरूकता फैलाने की अपील की।

चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण अभी गया नहीं है। इंग्लैंड और अन्य कुछ देशों में पुन: लॉकडाउन की स्थिति बन रही है।

उन्होंने कहा कि इस परिस्थिति में प्रदेश-वासियों को कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करने के लिए प्रेरित करना होगा। इसमें प्रदेश के सभी चिकित्सक हरसंभव सहयोग प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना वैज्ञानिकों द्वारा व्यक्त की गयी है। इस लहर का सामना करने, बचाव और रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह तैयार है।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि चिकित्सकों का सेवा-भाव, मानवता के प्रति लगन हमें चिकित्सकों के प्रति कृतज्ञ बनाती है। उन्होंने कहा, "आपने हर चुनौती को किया स्वीकार, मध्य प्रदेश सरकार आपका आभारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो