लाइव न्यूज़ :

जबलपुर में कोविड-19 टीके की दोनों खुराक लेने के बावजूद डॉक्टर हुईं संक्रमित

By भाषा | Updated: March 13, 2021 23:57 IST

Open in App

जबलपुर, 13 मार्च मध्य प्रदेश में जबलपुर के सरकारी गांधी मेडिकल कॉलेज की एक वरिष्ठ महिला डॉक्टर कोविड-19 के टीके की दोनों खुराक लेने के बावजूद कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

डॉक्टर के करीबी लोगों ने कहा कि डॉक्टर का मानना था कि टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं है और संभवत: इसी लापरवाही के चलते उन्हें टीका लगाने के बावजूद संक्रमण हुआ है।

उन्होंने बताया कि 48 वर्षीय डॉक्टर को कोरोना टीके के पहली खुराक 16 जनवरी को मिली थी जबकि दूसरी खुराक एक मार्च को मिली।

उन्होंने बताया कि 10 मार्च को जांच में डॉक्टर को कोरोना संक्रमित पाया गया और इसके चलते उन्हें 14 दिनों तक पृथक-वास की सलाह दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे