लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा को लेकर दिल्ली में डॉक्टरों का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: June 18, 2021 13:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून देश के कुछ हिस्सों में स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा की हालिया घटनाओं के मद्देनजर आईएमए की ओर से आहुत राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत दिल्ली में शुक्रवार को डॉक्टरों के एक समूह ने प्रदर्शन किया और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक केंद्रीय कानून की मांग की।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (एफएआर्एमए) के डॉक्टरों के समूह ने दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मुख्य गेट पर तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और अपनी मांग के समर्थन में नारे लगाये।

एफएआईएमए के संस्थापक डॉ मनीष जांगरा ने पत्रकारों को बताया कि एम्स आरडीए (रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन) इस प्रदर्शन का हिस्सा नहीं है लेकिन आईएमए और एफएआईएमए इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं और ‘‘हमलोग दोपहर करीब एक एक बजे राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) दिल्ली के छात्रावास के पास भी प्रदर्शन करेंगे।’’ एफएआईएमए ‘‘हाल में डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं’’ पर अपना कड़ा विरोध जताता है।

आईएमए ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। आईएमए ने कहा कि संघ से जुड़े करीब 3.5 लाख डॉक्टर इसमें हिस्सा लेंगे। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जे ए जयालाल ने कहा था कि इसके सदस्यों के अलावा प्रदर्शन में एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया, एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, मेडिकल स्टूडेंट्स नेटवर्क और जूनियर डॉक्टर नेटवर्क जैसे संगठन भी हिस्सा लेंगे।

आईएमए ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा था कि डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा के विरूद्ध केंद्रीय की कानून की मांग के समर्थन में बिहार और मध्य केरल के डॉक्टर सुबह अपने क्लिनिक बंद रखेंगे। स्वास्थ्य सेवा कार्मिक और क्लिनिकल प्रतिष्ठान (हिंसा और संपत्ति को नुकसान निषेध) विधेयक, 2019 के तहत ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला के लिए 10 साल की जेल की सजा के प्रावधान की मांग की गयी है जिसका गृह मंत्रालय ने यह कहकर विरोध जताया है कि यह विशेष कानून संभव नहीं है क्योंकि स्वास्थ्य राज्य का विषय है।

उन्होंने कहा, ‘‘पीसीपीएनडीटी कानून और क्लिनिकल इस्टैबलिशमेंट एक्ट जैसे कई केंद्रीय स्वास्थ्य कानून हैं। वर्तमान में 21 राज्यों में स्थानीय कानून हैं लेकिन हम हिंसा से डॉक्टरों की रक्षा के लिए मजबूत केंद्रीय कानून की मांग कर रहे हैं।’’

असम के होजल में एक जून को उदाली मॉडल अस्पताल में कोविड-19 और निमोनिया से ग्रस्त एक मरीज की मौत के बाद उसके तीमारदारों ने अस्पताल पर हमला किया था। बाद में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मामले में संज्ञान लेते हुए असम सरकार और राज्य पुलिस के प्रमुख को कथित हमले के संबंध में जांच का निर्देश दिया था और मामले में ‘‘जरूरी, दंडात्मक कार्रवाई’’ करने को कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है