लाइव न्यूज़ :

चिकित्सकों को कोविड और भाजपा सरकार की बेरुखी से सुरक्षा की जरूरत: राहुल

By भाषा | Updated: June 4, 2021 18:50 IST

Open in App

चार जून, नयी दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस से निपटने की सरकार की रणनीति की आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि चिकित्सकों को कोविड और भाजपा सरकार की बेरुखी से सुरक्षा करने की जरूरत है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘चिकित्सकों को कोरोना वायरस के साथ ही भाजपा सरकार की बेरुखी से बचाने की जरूरत है। बचाने वालों (चिकित्सक) को बचाइए।’’

उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की ओर से सभी राज्यों से टीके पर एक स्वर में बात करने की अपील किए जाने को लेकर उन पर निशाना साधा।

रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘मैं जगन से पूछता हूं: टीका के मुद्दे को ‘केंद्र बनाम राज्य’ किसने बनाया? किसने एकतरफा फैसला किया कि 18 से 44 साल आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण से केंद्र सरकार पीछे हट जाएगी? यह नीति अमल में लाने से पहले राज्यों से विचार-विमर्श क्यों नहीं किया गया? आप प्रधानमंत्री से ये सारे सवाल क्यों नहीं पूछते?’’

दरअसल, रेड्डी ने कहा था कि ‘राज्य बनाम केंद्र’ के हालात में सभी मुख्यमंत्रियों को टीका के मुद्दे पर एक स्वर में बात करनी चाहिए तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अंगुली उठाकर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू