लाइव न्यूज़ :

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में चिकित्सकों के सम्मान में बनेगा 'डॉक्टर्स मेमोरियल'

By भाषा | Updated: July 1, 2021 14:50 IST

Open in App

जयपुर, एक जुलाई राजस्थान सरकार चिकित्सकों के सम्मान में यहां एसएमएस अस्पताल में 'डॉक्टर्स मेमोरियल' बनाएगी।

चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बृहस्पतिवार को ’नेशनल डॉक्टर्स डे’ पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि चिकित्सा दुनिया का ऐसा नेक पेशा है जिसमें डाक्टर अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाता है। इसलिए चिकित्सकों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा एसएमएस अस्पताल में बन रहे 22 मंजिला ओपीडी टावर में डॉक्टर्स मेमोरियल का निर्माण कराया जाएगा।

राजस्थान मेडिकल काउंसिल द्वारा आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम और सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ व अन्य चिकित्सा कार्मिकों की मदद से कोविड की पहली व दूसरी लहर पर नियंत्रण पाया जा सका है। संभावित तीसरी लहर के लिए भी सभी पूरे जोश के साथ तैयार हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के चिकित्सकीय आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक वर्ष में लगभग 2700 मेडिकल अफसर को नियुक्ति दी हैं। इसके अतिरिक्त चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती भी जल्द की जाएगी।

इस अवसर पर कोरोना काल में अपनी जान गंवाने वाले चिकित्सकों के परिजन को सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य चिकित्सकों को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम में राजस्थान मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. केके शर्मा, रजिस्ट्रार डॉ. एसएस राणावत सहित अन्य चिकित्साकर्मी व अधिकारी उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए