डॉक्टरों ने गर्भाशय के बजाय उदर गुहा के अंदर विकसित बच्ची का जन्म संभव कराया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 11:12 IST2021-08-12T21:14:49+5:302021-08-13T11:12:27+5:30

Doctors make it possible to have a baby girl developed inside the abdominal cavity instead of the uterus | डॉक्टरों ने गर्भाशय के बजाय उदर गुहा के अंदर विकसित बच्ची का जन्म संभव कराया

डॉक्टरों ने गर्भाशय के बजाय उदर गुहा के अंदर विकसित बच्ची का जन्म संभव कराया

नयी दिल्ली: एक दुर्लभ घटना में, निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने ऐसी बच्ची के जन्म को संभव बनाया है जो गर्भाशय की बजाय उदर गुहा (एबडोमिनल कैविटी) के भीतर विकसित हुई।

अधिकांश गर्भधारणों में, एक निषेचित अंडा प्लेसेंटा के साथ गर्भाशय के अंदर विकसित होता है, जो गर्भाशय की दीवार से जुड़े बढ़ते शिशु को पोषक तत्व और ऑक्सीजन प्रदान करता है लेकिन इस मामले में शिशु आंत से जुड़ा हुआ था।

आरोग्य अस्पताल की प्रसूती एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, अंजली चौधरी ने बताया, “जिन मामलों में निषेचित अंडा उदर गुहा के भीतर विकसित होता है, वहां भ्रूण चार से पांच महीने से ज्यादा वक्त तक जीवित नहीं रह पाता लेकिन इस मामले में गर्भावस्था पूरी हुई और शिशु को सोमवार सुबह सीजेरियन सर्जरी के माध्यम से जन्म दिया गया। शिशु का वजन 2.65 किलोग्राम है।”

स्थिति इस लिहाज से और जटिल हो गई थी कि गर्भावास्था के दौरान कराए गए छह अल्ट्रासाउंडों में स्थिति का पता नहीं चल पाया था।

चौधरी ने बताया, “महिला गर्भावस्था के सातवें महीने में हमारे पास आई थी और पूर्व के अल्ट्रासाउंड जो उसने अपने गृह नगर में कराए थे, स्थिति का पता नहीं चला था। बच्ची दाईं तरफ थी और उसके दाएं मूत्रवाहिनी पर दबाव बढ़ रहा था। इस स्थिति के कारण उसके पेशाब में पस आ रहा था और हमें स्थिति को संभालने के लिए उसके मूत्रवाहिनी में एक स्टेंट डालना पड़ा।”

चिकित्सकों ने स्टेंट डाले जाने के दौरान पूरे पेट का अल्ट्रासाउंड किया था लेकिन स्थिति का पता नहीं चल पा रहा था। हालांकि, स्कैन में पता चला कि बच्चा उल्टा है यानी सिर की बजाए उसके पैर योनि की तरफ थे।

डॉक्टर ने कहा कि इसके बाद सी-सेक्शन से प्रसव का फैसला लिया गया। यह गंभीर सर्जरी थी। डिलिवरी के बाद प्लेसेंटा आंत से जुड़ा मिला और खूब खून जा रहा था। महिला को चार यूनिट प्लाज्मा और तीन यूनिट खून चढ़ाना पड़ा। बच्ची को 12 घंटे आईसीयू में रखने के बाद तीमारदारों को सौंप दिया गया। मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Doctors make it possible to have a baby girl developed inside the abdominal cavity instead of the uterus

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे