लाइव न्यूज़ :

डॉक्टरों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ओडिशा सरकार को व्यापक स्तर पर टीकाकरण का सुझाव दिया

By भाषा | Updated: May 29, 2021 10:55 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 29 मई डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ओडिशा सरकार को सुझाव दिया है कि राज्य में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन और अन्य उपायों के बजाए बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाना बेहतर है।

डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ओडिशा की टीकाकरण परामर्श समिति की बैठक में ये विचार जताए। डॉ. के श्रीनाथ रेड्डी की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक में में डॉ. देवी शेट्टी, डॉ. रमाकांत पांडा, डॉ. सुब्रत आचार्य, डॉ. ललित कांत, डॉ. मृदुला फड़के, डॉँ. दत्तेश्वर होता, डॉ. ई वेंकट राव, डॉ संघमित्र पाटी, डॉ. एम आर पटनायक, डॉ. अजय परीदा और डॉ. सीबीके मोहंती उपस्थित हुए।

डिजिटल तरीके से हुई बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के निमंत्रण को स्वीकार करने और इस विषय पर विचार देने के लिए सभी विशेषज्ञों का शुक्रिया अदा किया। पटनायक ने कहा कि कोविड-19 और तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने को लेकर लोगों के मन में कई तरह की आशंकाएं हैं ।

मुख्यमंत्री ने भविष्य में महामारी की संभावित लहर को रोकने और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के विषय पर देश के नामी स्वास्थ्य विशेषज्ञों से सलाह मांगी थी।

पटनायक ने कहा, ‘‘विशेषज्ञों के सुझावों पर गौर करते हुए हमें कोरोना वायरस को हराने के लिए काम करना होगा।’’

समिति के अध्यक्ष डॉ. के श्रीनाथ रेड्डी ने संक्रमण के मद्देनजर पहले से कई रणनीति अपनाने की सलाह दी। प्रोफेसर वेंकट राव ने राज्य में पहली लहर और दूसरी लहर के दौरान संक्रमण की स्थिति की तुलना की। उन्होंने कहा कि ओडिशा में 18-44 साल के उम्र समूह में टीकाकरण के लिए दो करोड़ योग्य लोग हैं।

डॉ. देवी शेट्टी ने 18-44 साल के लोगों के टीकाकरण के संबंध में सबसे पहले घोषणा करने के लिए ओडिशा सरकार की सराहना की। उन्होंने टीकाकरण को प्राथमिकता दिए जाने पर जोर देते हुए कहा,‘‘लॉकडाउन की तुलना में टीकाकरण ज्यादा कारगर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल