लाइव न्यूज़ :

सातवां वेतनमान की मांग कर रहे डॉक्टर्स ने एस्मा के बावजूद लिया सामूहिक अवकाश, जूनियर डॉक्टरों ने किया समर्थन

By स्वाति सिंह | Updated: July 18, 2019 11:05 IST

एस्मा लगे होने के बावजूद इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज सहित मध्य प्रदेश के 13 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय और दंत महाविद्यालय के 3300 चिकित्सा शिक्षकों ने बुधवार को सामूहिक अवकाश ले लिया। ये सभी डॉक्टर्स सातवां वेतनमान दिए जाने की मांग कर रहे है।

Open in App

इंदौर में सातवें वेतन आयोग के कार्यान्वयन और समयबद्ध पदोन्नति को लेकर चल रहे शिक्षकों के आंदोलन को जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जेडीए) समर्थन दिया है। इंदौर डिवीजन के आयोग को लिखे पत्र में एसोसिएशन ने दावा किया है कि इस मुद्दे को हल करने के लिए सरकार द्वारा आवश्यक प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

एसोसिएशन का कहना है कि राज्य सरकार को इस मुद्दे के बारे में लगभग एक महीने पहले सूचित किया गया है। वे इस मामले को हल करने के लिए बातचीत शुरू करने के बजाय विरोध को दबाने के लिए एस्मा लगाने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें कोई आपातकालीन चिकित्सा सेवा एमपीटीए द्वारा बाधित नहीं की गई थी।

जेडीए का कहना है कि हम सरकार के अनुरोध करते हैं कि वह इस मामले को हाल करे। इसके साथ ही जेडीए ने विरोध करने वाले शिक्षकों के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई के मामले में ओपीडी और अन्य सेवाओं को वापस लेने की भी धमकी दी है।

बता दें कि एस्मा लगे होने के बावजूद इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज सहित मध्य प्रदेश के 13 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय और दंत महाविद्यालय के 3300 चिकित्सा शिक्षकों ने बुधवार को सामूहिक अवकाश ले लिया। ये सभी डॉक्टर्स सातवां वेतनमान दिए जाने की मांग कर रहे है।

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया