लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पश्चिम बंगाल से आई दिल दहलाने वाली तस्वीर, डॉक्टर अपनी सुरक्षा के लिए कर रहे हैं बेडशीट से बने मास्क और रेनकोट का इस्तेमाल!

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 31, 2020 13:20 IST

इस मामले में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर शहरियार आलम का कहना है कि वो लोग MSVP (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट कम वाइस प्रिंसिपल) से मिले थे। उन्होंने डॉक्टरों को बताया कि पीपीई की कोई आपूर्ति नहीं है और इसे लेकर एक अनुरोध भेजा गया है। ऐसे में जब हम लोगों ने उन पर दबाव बनाया तो उन्होंने हमसे ड्यूटी पर न आने को कह दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसिलीगुड़ी के नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने की शिकायत।डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें जरूरी सुरक्षा किट नहीं मिल पा रहा है।

सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह  PPE (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विप्मेंट्स), लेबोरेटरी ग्लास और सर्जिकल/ N95 मास्क की जगह बेडशीट के मास्क, सनग्लास और रेनकोट इस्तेमाल कर रहे हैं। यही नहीं, यहां पर डॉक्टरों ने दावा किया है कि उन्हें कोरोना वायरस (Coronavirus) के मरीजों को देखने के लिए पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विप्मेंट्स नहीं मिले हैं, बल्कि उनसे बेडशीट के मास्क, सनग्लास और रेनकोट इस्तेमाल करने को कहा गया है।

इस मामले में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर शहरियार आलम का कहना है कि वो लोग MSVP (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट कम वाइस प्रिंसिपल) से मिले थे। उन्होंने डॉक्टरों को बताया कि पीपीई की कोई आपूर्ति नहीं है और इसे लेकर एक अनुरोध भेजा गया है। ऐसे में जब हम लोगों ने उन पर दबाव बनाया तो उन्होंने हमसे ड्यूटी पर न आने को कह दिया। 

दरअसल, डॉक्टर का आरोप है कि  कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज करने के लिए उन्हें पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विप्मेंट्स के साथ लेबोरेटरी ग्लास और सर्जिकल/ N95 मास्क की जरुरत है, लेकिन इसके बदले में उन्हें रेनकोट और धूप के चश्मे का एक पैकेट दिया गया। यही नहीं, इस रेनकोट को धोने और उसे दोबारा इस्तेमाल करने को भी कहा गया है।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से दुनिया भर में अब तक 37 हजार से अधिक लोग मौत की नींद सो चुके हैं। इस घातक वायरस का प्रकोप भारत में भी जबरदस्त तरीके से देखने को मिल रहा है। देश में अब तक कुल 1337 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं और 32 लोगों की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में कोविड-19 (COVID-19) के खिलाफ जंग लड़ रहे डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ को जरूरी किट नहीं मिल पा रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनडॉक्टरपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं