खुद को गोली मारने वाले डॉक्टर ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

By भाषा | Updated: September 24, 2021 19:47 IST2021-09-24T19:47:29+5:302021-09-24T19:47:29+5:30

Doctor who shot himself died during treatment | खुद को गोली मारने वाले डॉक्टर ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

खुद को गोली मारने वाले डॉक्टर ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

जमशेदपुर, 24 सितंबर खुद को गोली मार लेने वाले 30 वर्षीय एक डॉक्टर ने यहां शुक्रवार को एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डॉ़ अमित कुमार ने सुबह करीब छह बजे आखिरी सांस ली। झारखंड के सरायकेला-खारसवां जिले के आदित्यपुर थानाक्षेत्र में कुमार ने बृहस्पतिवार को अपने घर पर रिवॉल्वर से अपने सिर में गोली मार ली थी।

कुमार के परिवार के सदस्य उन्हें टाटा मेन अस्पताल में ले गये। इस अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा था कि उनकी हालत गंभीर है। कुमार ने आज सुबह दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Doctor who shot himself died during treatment

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे