दिल्ली में धोखाधड़ी के कई मामलों में वांछित डॉक्टर चार साल बाद गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 9, 2021 00:11 IST2021-09-09T00:11:01+5:302021-09-09T00:11:01+5:30

Doctor wanted in several fraud cases in Delhi arrested after four years | दिल्ली में धोखाधड़ी के कई मामलों में वांछित डॉक्टर चार साल बाद गिरफ्तार

दिल्ली में धोखाधड़ी के कई मामलों में वांछित डॉक्टर चार साल बाद गिरफ्तार

नयी दिल्ली, आठ सितंबर पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर से धोखाधड़ी के कई मामलों में वांछित एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान खानपुर के देवली रोड निवासी मोहम्मद साबिर खान (58) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ सात मामले दर्ज किए गए हैं और वह पिछले चार साल से उत्तम नगर के मोहन गार्डन में छिपा था।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) उषा रंगनानी ने कहा, ‘'मोहन गार्डन में एक घर पर छापेमारी के बाद खान को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Doctor wanted in several fraud cases in Delhi arrested after four years

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे