लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के लातूर में कोविड-19 के मरीज की मौत पर डॉक्टर की पिटाई, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 13, 2021 16:51 IST

Open in App

लातूर, 13 जून महाराष्ट्र के लातूर शहर में एक सरकारी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रहे मरीज की मौत के बाद डॉक्टर की कथित तौर पर पिटाई करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना विलासराव देशमुख सरकारी आयुर्विज्ञान संस्थान में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को हुई, जब चारों आरोपियों के एक दोस्त के पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस उपनिरीक्षक किरण पथारे ने बताया कि आरोपियों की पहचान -शुभम दिलीप नकाडे (25), श्रीनिवास गोविंदराव धोबे (25), आकाश प्रमोद शेटे (20) और नामदेव हनुमंत शिंदे (29) के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया, “आरोपियों ने डॉ अमित वर्मा (24) के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उनके दोस्त के पिता का ठीक से इलाज न करने का आरोप लगाकर उनकी पिटाई की।’’ साथ ही बताया कि घटना में डॉक्टर को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई।

डॉक्टर की शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ गांधी चौक पुलिस थाने में भादंसं की धारा 353 (लोकसेवक की ड्यूटी में बाधा डालने के लिए हमला करना या आपराधिक बल प्रयोग करना), 332 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 504 (जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे