लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर जिले में ‘डॉक्टर ऑन कॉल’सेवा फिर होगी शुरू

By भाषा | Updated: April 30, 2021 19:19 IST

Open in App

नोएडा,30 अप्रैल उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने ‘डॉक्टर ऑन कॉल’ सेवा फिर से शुरू करने का फैसला लिया है।

यह सेवा एक मई से शुरू होगी और शहरवासी दिए गए टेलीफोन नंबर पर कॉल कर डॉक्टर से चिकित्सा परामर्श ले सकेंगे।

नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर के नागरिकों को सहूलियत देने के लिए ‘डॉक्टर ऑन कॉल’ सेवा फिर से शुरू की जा रही है और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (नोएडा) इसमें सहभागी रहेगा।

उन्होंने बताया कि लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक ‘डॉक्टर ऑन कॉल’ सेवा की लाइन चालू रहेगी और मरीज 0120-2425 301 नंबर पर डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं।

सीईओ ने बताया कि डॉक्टर ऑन कॉल सेवा में कई विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे।

उन्होंने कहा कि अगर जरूरत हुई तो भविष्य में विशेषज्ञों और डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

माहेश्वरी ने बताया कि डॉक्टरों के पैनल में फिजीशियन ,स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी के डॉक्टर, बाल रोग विशेषज्ञ और मनोचिकित्सक,आदि शामिल हैं।

आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर एन के शर्मा ने बताया कि लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह सेवा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे