आगरा में डॉक्टर लापता, परिवार ने जताई अपहरण की आशंका

By भाषा | Updated: July 14, 2021 20:14 IST2021-07-14T20:14:29+5:302021-07-14T20:14:29+5:30

Doctor missing in Agra, family fears kidnapping | आगरा में डॉक्टर लापता, परिवार ने जताई अपहरण की आशंका

आगरा में डॉक्टर लापता, परिवार ने जताई अपहरण की आशंका

आगरा,14 जुलाई आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी डॉ.उमाकांत गुप्ता अचानक लापता हो गए हैं और परिवार ने उनका अपहरण होने की आशंका जताई है।वहीं पुलिस के अनुसार डॉक्टर की आखिरी लोकेशन राजस्थान की सीमा पर मिली है। फिलहाल उनका मोबाइल बंद है।

जानकारी के अनुसार डॉ.उमाकांत गुप्ता गत मंगलवार की शाम से लापता हैं। एत्माद्दौला क्षेत्र में हाईवे पर उनका नर्सिंग होम है। लपता डॉक्टर की पत्नी ने बताया कि गुप्ता रोज की तरह अस्पताल राउंड पर गये थे, रोज वह रात 10 बजे तक वापस आ जाते थे, लेकिन मंगलवार रात को वह नहीं लौटे, उनका फोन भी बंद जा रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की जानकारी के अनुसार डॉक्टर की आखिरी लोकेशन सैंया में मिल रही है जबकि डॉक्टर की पत्नी का कहना है कि उनका कोई काम सैंया क्षेत्र में नहीं था, न ही उनका वहां जाना होता है। डॉक्टर की आखिरी लोकेशन के चलते पत्नी ने अपहरण की आशंका जताई है।

पुलिस के अनुसार डॉक्टर का मोबाइल मंगलवार रात 8.30 बजे से बंद है। उनके मोबाइल की आखिरी लोकेशन थाना सैंया क्षेत्र के निकट राजस्थान की सीमा के पास मिल रही है। डॉक्टर की तलाश में क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस लगी है।

डॉ.उमाकांत सर्जन हैं, जबकि उनकी पत्नी स्त्री रोग विशेषज्ञ है। आखिरी सूचना के मुताबिक पुलिस ने डॉक्टर गुप्ता की कार बरामद कर ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Doctor missing in Agra, family fears kidnapping

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे