लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद डॉक्टर कफील के मामा की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: February 23, 2020 14:18 IST

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में हुई बच्चों की मौत के मामले से चर्चा में आए डॉक्टर कफील खान के मामा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसंपत्ति के विवाद में की गई डॉक्टर कफील खान के मामा की हत्याराष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मथुरा जेल में बंद हैं डॉक्टर कफील खान

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2017 में बड़ी संख्या में हुई बच्चों की मौत के मामले से चर्चा में आए डॉक्टर कफील खान के मामा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस का मानना है कि यह वारदात सम्पत्ति और धन के लेन-देन के विवाद को लेकर हुई है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि कफील के मामा एवं पेशे से प्रॉपर्टी डीलर डॉक्टर नुसरतउल्ला वारसी की शनिवार रात करीब पौने 11 बजे राजघाट थाना क्षेत्र के बनकटीचक स्थित उनके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सूत्रों के मुताबिक वारसी शनिवार रात पड़ोस में ही रहने वाले अपने मित्र सिराज तारिक के घर से लौट रहे थे कि तभी उनके घर के सामने खड़े एक व्यक्ति ने उनके सिर में गोली मार दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में इमामउद्दीन और अनिल सोनकर नामक व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वारसी ने पिछले साल नवम्बर में इमामउद्दीन से साढ़े चार एकड़ जमीन पर कब्जे का मुकदमा जीता था। दोनों के बीच सिद्धार्थनगर जिले के इटवा इलाके में भी 10-12 एकड़ जमीन को लेकर विवाद था।

वहीं, अनिल सोनकर ने वारसी की प्रॉपर्टी डीलिंग कम्पनी में एक करोड़ 95 लाख रुपये निवेश किए थे, जिन्हें वह वापस लेना चाहता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या और साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। वारसी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के निलंबित प्रवक्ता और इस वक्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मथुरा जेल में बंद डॉक्टर कफील खान के मामा थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांडक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह