लाइव न्यूज़ :

चिकित्सक, प्रधान लिपिक रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 7, 2021 20:28 IST

Open in App

पटना, सात अप्रैल बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बुधवार को एक चिकित्सक और प्रधान लिपिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

पटना स्थित ब्यूरो मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ब्यूरो की अलग-अलग टीम ने खगडिया जिले के गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुभाष चन्द्र बैठा सुमन तथा सिविल सर्जन कार्यालय के प्रधान लिपिक राजेंद्र पसाद सिन्हा को क्रमश: 1,50,000 तथा 30,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना अंतर्गत सरस्वती नगर गांव निवासी संजीत कुमार द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में एक अप्रैल को शिकायत दर्ज करायी थी कि उनकी पत्नी रूबी कुमारी परिचारिका के पद पर गोगरी अनुंडलीय अस्पताल में कार्यरत है और उनसे आरोपी डाक्टर सुभाष चन्द्र बैठा सुमन एवं राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा द्वारा बकाया वेतन भुगतान एवं आगे के वेतन की निकासी करने के लिए घूस के तौर पर उक्त राशि की मांग की जा रही है।

ब्यूरो द्वारा मामले के सत्यापन के दौरान आरोप सही पाए जाने पर अभियुक्त डा. सुभाष और सिन्हा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा