लाइव न्यूज़ :

भरतपुर में कार में सवार चिकित्सक दंपति की गोली मार कर हत्या

By भाषा | Updated: May 28, 2021 23:28 IST

Open in App

जयपुर, 28 मई राजस्थान के भरतपुर जिले के अटलबंद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने कार में सवार चिकित्सक दंपति की गोली मार कर हत्या कर दी।

भरतपुर पुलिस महानिरीक्षक प्रसन्ना कुमार खमेसरा ने ‘भाषा’ को बताया कि दोनों बदमाशों की पहचान कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि चिकित्सक सुदीप गुप्ता, उनकी पत्नी डॉ सीमा गुप्ता और उनकी मां को नवम्बर 2019 में एक महिला और उसके पांच साल के बच्चे की हत्या के मामले में जेल की सजा मिली थी।

उन्होंने बताया कि चिकित्सक दंपति की गोली मार हत्या करने वाले बदमाशों की पहचान अनुज और महेश के रूप में की गई है। नवम्बर 2019 में जिस महिला की हत्या हुई थी, अनुज उसका भाई है।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि दोनों बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।

थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने सर्कुलर रोड पर केन्द्रीय बस स्टेंड के पास सुदीप गुप्ता (46) और उनकी पत्नी सीमा गुप्ता (44) की हत्या कर दी।

उल्लेखनीय है कि नवम्बर 2019 में एक मकान में अगलगी की घटना में एक महिला और उसके पांच साल के बच्चे की मौत हो गयी थी। चिकित्सक सुदीप गुप्ता के महिला के साथ संबंध थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो