लाइव न्यूज़ :

नोएडा में डॉक्टर दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली

By भाषा | Updated: December 22, 2021 11:53 IST

Open in App

नोएडा, 22 दिसंबर थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले डॉक्टर दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने मिलकर एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें दंपति ने कुछ लोगों पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के जीटा सेक्टर में स्थित पैरामाउंट सोसाइटी में रहने वाले डॉक्टर सत्येंद्र सिंह निझावन (58 वर्ष) और उनकी पत्नी जसवंत कौर (56 वर्ष) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है।

उन्होंने बताया कि इनके बेटे डॉ तरनप्रीत सिंह निझावन उर्फ तनु द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि दंपति मूल रूप से दिल्ली के कीर्ती नगर के रहने वाले हैं। कुछ समय पूर्व ही ये लोग ग्रेटर नोएडा में रहने आए थे। उन्होंने बताया कि इनका दिल्ली के कीर्ती नगर में कुछ लोगों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।

उन्होंने बताया कि मृतकों ने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने कुछ लोगों पर उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों पर मृतकों ने आरोप लगाया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों