लाइव न्यूज़ :

मरीजों को महंगी दवा खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोपी चिकित्सक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 1, 2021 12:53 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), एक जून शाहजहांपुर जिले में अपने रिश्तेदार के मेडिकल स्टोर से ऊंचे दाम पर दवा खरीदने को बाध्य करने के आरोपी एक चिकित्सक को पुलिस ने सीतापुर जिले से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात चिकित्सक अनिल राज पर 11 मई को थाना कोतवाली में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे, तब से वह फरार थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए यहां एक संगठन ने धरना प्रदर्शन भी किया था जबकि पुलिस ने भी कई टीमें इनकी गिरफ्तारी के लिए बनाई थींl

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने मंगलवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात चिकित्सक अनिल राज पर आरोप था कि वह मरीजों को दवा एक खास मेडिकल स्टोर से लेने के लिए बाध्य करते थे।

उन्होंने बताया कि मामले में डॉ राज पर थाना कोतवाली में दो रिपोर्ट दर्ज की गई थीं जिसमें पुलिस ने सूचना पर डॉक्टर राज को सीतापुर रोडवेज बस स्टॉप से मंगलवार तड़के करीब तीन बजे गिरफ्तार कर लिया। उस वक्त वह बस से लखीमपुर खीरी जाने की फिराक में थे।

राजकीय मेडिकल कॉलेज की जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर पूजा त्रिपाठी ने बताया कि डॉक्टर राज 12 मई से अस्पताल नहीं आ रहे हैं। इसके बाद अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर यूपी सिन्हा ने उनके आवास पर नोटिस भी चस्पा कर दिया था तथा 29 मई को मेडिकल कालेज प्रशासन ने स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भी भेजा है।

उल्लेखनीय है कि 11 मई को डॉक्टर अनिल राज ने एक मरीज को ऊंची कीमत पर दवा खरीदने के लिए मजबूर किया था जिसके बाद उनके तथा उनके बेटे एवं मेडिकल स्टोर के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, जिसमें पुलिस ने मेडिकल स्टोर के मालिक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे